UPCM ने उ.प्र. को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (स्वर्ण) प्रदान किए जाने पर जनता को बधाई दी

उत्तर प्रदेश (28 फरवरी, 2019)।
UPCM ने उत्तर प्रदेश को भारत सरकार द्वारा डिजिटल भूमि (विस्तृत भूमि प्रबन्धन प्रणाली) के लिए वर्ष 2018-19 का राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (स्वर्ण) प्रदान किए जाने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक डिजिटल प्रणाली को अपनाकर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। राज्य सरकार के इन प्रयासों को व्यापक स्तर पर मान्यता एवं प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश के राजस्व परिषद को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग द्वारा बुधवार (27 फरवरी, 2019) को नई दिल्ली में यह पुरस्कार दिया गया। केन्द्रीय मंत्री डाॅ. जितेन्द्र सिंह से यह पुरस्कार अध्यक्ष, राजस्व परिषद प्रवीर कुमार ने प्राप्त किया। अध्यक्ष राजस्व परिषद द्वारा यह पुरस्कार UPCM को सौंपा गया।








