UPCM ने जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ (22 फरवरी, 2019)।
UPCM ने जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।

UPCM ने कहा कि जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। UPCM ने कहा कि स्वामी जी एक वरिष्ठ धर्माचार्य थे। उन्होंने विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे एक अत्यन्त लोकप्रिय संत थे और उनके लाखों अनुयायियों की उनमें अटूट आस्था थी। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन से पूरा धर्म परिवार शोकाकुल है। पूज्य स्वामी जी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक कृत्यों को धर्म परिवार के सभी सदस्यगण आगे बढ़ायेंगे।

UPCM ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुये जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी के अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

UPCM ने ट्रामा सेन्टर-2 (पी.जी.आई.) में जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button
btnimage