UPCM NEWS, PM-मोदी ने वाराणसी में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया

वाराणसी (19 फरवरी, 2019)।
UPCM NEWS, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद वाराणसी में पहले चरण में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से विस्तारीकरण और सौन्दर्यीकरण की योजनाओं का शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने जनपद वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन में पर्यटन विकास की योजना का शिलान्यास किया।

UPCM ने कहा प्रधानमंत्री ने काशी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने का कार्य किया है। काशी के भौतिक विकास के लिए विगत साढ़े चार वर्षों में अनेक कार्यक्रम शुरू किये गए हैं।
UPCM ने कहा हमारी सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचानी जाने वाली काशी आज भौतिक विकास के नये आयाम को छू रही है।

UPCM ने कहा आज़ादी के बाद बिना भेद-भाव के देश के अंदर प्रत्येक तबके को विकसित करने कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हुआ है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नमामि गंगे परियोजना ने गंगा जी की अविरलता एवं निर्मलता का अभूतपूर्व कार्य किया है।

UPCM ने कहा काशी की धरती सैकड़ों वर्षों से विकास के लिए तड़प रही थी। वर्ष 2014 में काशी ने अपने प्रतिनिधि के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी को चुना और अब काशी की परिवर्तित तस्वीर को देश देख रहा है।

प्रधानमंत्री ने जनपद वाराणसी में जनसभा को सम्बोधित किया और जनपद वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल राम नाईक और UPCM उपस्थित रहे।








