UPCM ने गोरखपुर में सिविल लाइंस चौराहे के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया

गोरखपुर (18 फरवरी, 2019)।
UPCM ने जनपद गोरखपुर में गोलघर काली मंदिर के पास सिविल लाइन्स चौराहे के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
UPCM ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण भी किया। UPCM ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा देश की पहली स्वचलित प्रतिमा है, जो 24 घंटे घूमती रहेगी।

इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।








