UPCM ने कहा तीर्थराज प्रयाग में माघी पूर्णिमा पर स्नान, दान एवं यज्ञ का विशेष महत्व
उत्तर प्रदेश (18 फरवरी, 2019)। UPCM ने प्रयागराज कुम्भ-2019 के प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं कुम्भ में स्नान हेतु देश-विदेश से पधारे संत-महात्माओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
UPCM ने अपने सन्देश में कहा कि तीर्थराज प्रयाग में इस दिन स्नान, दान एवं यज्ञ का विशेष महत्व है। संगम स्थल पर एक माह का कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिये यह तिथि एक विशेष पर्व है। माघी पूर्णिमा पर एक मास का कल्पवास पूर्ण हो जाता है।
UPCM ने कहा कि माघी पूर्णिमा स्नान पर्व को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये राज्य सरकार ने समस्त आवश्यक प्रबन्ध किये हैं। श्रद्धालुओं के सुविधा, सुरक्षा एवं प्रवास के लिये सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गयी हैं।