UPCM ने लखनऊ राजकीय पॉलिटेक्निक में 75 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

लखनऊ (17 फरवरी, 2019)।
UPCM ने राजकीय पॉलिटेक्निक, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया और साथ ही 75 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।

UPCM ने राजकीय पॉलिटेक्निक, लखनऊ में छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट मॉडलों का अवलोकन किया व छात्राओं ने छायाचित्र भेंट किया।

UPCM ने प्राविधिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट (http://www.upted.gov.in ) का शुभारम्भ किया। इस वेबसाइट के जरिये तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी।

UPCM ने सक्षम बालिका-सम्पन्न परिवार’ योजना के अंतर्गत चेक वितरण किया।

UPCM ने टॉप रैंकर्स विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण किया।

साथ ही उन्होंने मेधावी छात्र-छात्रों को सम्मानित भी किया।

UPCM ने पॉलीटेक्निक संस्थाओं में शिक्षित विद्यार्थियों के पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट एवं प्लेसमेन्ट बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद कार्यालय में ‘स्टेट ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सेल’ का शुभारम्भ किया।

UPCM ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार आधुनिक तकनीक को अपनाकर पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ दे रही है।
UPCM की अध्यक्षता में हैदराबाद स्थित नान्दी फाउण्डेशन एवं कैड सेन्टर, चेन्नई और प्राविधिक शिक्षा विभाग के मध्य एमओयू एक्सचेंज हुआ।

UPCM ने कहा समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान में इनोवेटिव आइडियाज की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री संदीप सिंह, सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग भुवनेश कुमार, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण और छात्र उपस्थित रहे।








