UPCM ने कुशीनगर और सहारनपुर की घटनाओं के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश (10 फरवरी, 2019)।
UPCM
ने जनपद कुशीनगर और सहारनपुर की घटनाओं के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायगा।

UPCM के निर्देशों के क्रम में इन घटनाओं की समग्र जांच के लिए शासन द्वारा एक विशेष अनुसंधान दल (एस.आई.टी.) गठित किया गया है। एस.आई.टी. को 10 दिन में अपनी आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं।

ए.डी.जी. रेलवे संजय सिंघल, मंडलायुक्त गोरखपुर अमित गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र जय नारायन सिंह, मंडलायुक्त सहारनपुर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर शरद सचान एस.आई.टी. के सदस्य हैं।

विशेष अनुसंधान दल प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर और पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना के विस्तृत कारणों का पता लगाएगा। यह भी छानबीन करेगा कि घटनाओं के पीछे कोई साजिश तो नहीं और इसके पीछे कौन कौन लोग हैं। पूर्व में हुई ऐसी घटनाओं की समीक्षा करेगा। आबकारी विभाग, प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई की समीक्षा करेगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की संस्तुति करेगा। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, विशेष अनुसंधान दल इस सम्बन्ध में भी संस्तुति करेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage