UP_Dy_CM ने बाराबंकी और अयोध्या में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
बाराबंकी/अयोध्या (10 फरवरी, 2019)। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बाराबंकी के दरियाबाद में और जनपद अयोध्या की रूदौली विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
UP_Dy_CM ने बाराबंकी के दरियाबाद में 703.44 लाख रूपये से निर्मित 90 किमी. लम्बे 09 मार्गो का लोकार्पण किया और 3656.06 लाख रूपये से निर्मित 37.15 किमी. लम्बी सड़क और 675 लाख रूपये से निर्मित 02 सेतुओं का लोकार्पण भी किया।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने रून्दौली विधानसभा क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग के 522.02 लाख रूपये से बने 9.03 किमी. लम्बे 11 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और 1098.82 लाख रूपये से बनने वाले 05 किमी. लम्बे मार्गों का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के पश्चात् केशव प्रसाद मौर्य ने रूदौली जनपद अयोध्या रेलवे ब्रिज का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिए की उपरिगामी सेतुओं व अन्य सभी पुराने सेतुओं का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें।
इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के समस्त जनपदों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है। हमारा एक ही लक्ष्य है कि सबका साथ, सबके विकास के संकल्प के साथ हम प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करें।