UPCM ने पर्व बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश (09 फरवरी, 2019)
UPCM ने प्रयागराज कुंभ-2019 के प्रमुख स्नान पर्व बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं कुम्भ में स्नान हेतु देश-विदेश से पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।

UPCM ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसन्त पंचमी विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला, और संगीत की देवी माँ सरस्वती के प्राकट्य का दिन है। इसलिए इस पर्व पर देवी सरस्वती का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है। धर्म-आध्यात्म, सभ्यता-संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, कला-साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में चिन्तन और साधना से मानव ने जो स्थान हासिल किया है, उसके लिए ईश्वर को आभार जताने का आयोजन है सरस्वती पूजा।

UPCM ने कहा कि हमारी परम्परा में पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीयता को मजबूती प्रदान करने की प्रेरणास्पद क्षण है। बसन्त पंचमी का पर्व हमारी संस्कृति के गौरव एवं समृद्धि का प्रतीक है। बसन्तोत्सव प्रकृति के उल्लास का पर्व है। पूरे देश में बसन्त पचंमी और सरस्वती पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

UPCM ने अखाड़ों और उनसे संबंधित सभी आचार्य महामंडलेश्वरों, महामंडलेश्वरों, महंतों और संतों को बसन्त पंचमी के अवसर पर प्रयागराज कुम्भ में सम्पन्न होने वाले शाही स्नान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सही दिशा प्रदान करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। संत अपना जीवन लोक कल्याण के कार्यों में समर्पित करते हैं। संत समाज की तपस्या, त्याग और सेवा से राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है और समाज का कल्याण होता है।

UPCM ने कहा कि बसन्त पंचमी स्नान पर्व को सुचारु ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी आवश्यक प्रबन्ध किये हैं। शाही स्नान समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो, इसके लिए मेला प्रशासन सहित सभी सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं उनके प्रवास आदि की सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage