UPCM ने प्रदेश के किसानों के हित में निर्णय लेते हुए यूरिया के दामों में कमी की

उत्तर प्रदेश (10 जनवरी, 2019)।
UPCM ने प्रदेश के किसानों के हित में निर्णय लेते हुए यूरिया के दामों में कमी की है। उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक गैस पर अतिरिक्त वैट लगाए जाने के कारण यूरिया के मूल्य में हुई वृद्धि के मद्देनजर इस कर को वापस लेने का निर्णय लिया है, जिसके चलते 12 जनवरी, 2019 से यूरिया के दामों में कमी हो जाएगी।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि UPCM द्वारा किसान हित में लिए गए इस निर्णय से अब यूरिया की 45 किलो की बोरी, जिसकी वर्तमान दर 299 रुपए है, की जगह 266 रुपए 50 पैसे की दर पर किसानों को उपलब्ध हो सकेगी। इसी प्रकार यूरिया की 50 किलो की बोरी, जिसकी वर्तमान दर 330 रुपए 50 पैसे है, के स्थान पर 295 रुपए के मूल्य पर उपलब्ध होगी।

प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए संकल्पबद्ध है और इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। यह निर्णय उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कृषक अनेक वर्षों से उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों की दरों पर ही यूरिया उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। UPCM ने उनकी इस मांग का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage