UPCM ने कहा GST काउन्सिल के निर्णयों से MSME सेक्टर को काफी राहत मिलेगी

उत्तर प्रदेश (10 जनवरी, 2019)।
UPCM ने GST काउन्सिल की 32वीं बैठक में 40 लाख रुपए के सालाना टर्नओवर वाली कम्पनियों को GST के दायरे से बाहर रखने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इससे छोटे उद्यमियों और व्यापारियों को अपने कारोबार में काफी सहूलियत होगी। इससे रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे।

UPCM ने GST काउन्सिल द्वारा व्यापारियों के लिए कम्पोजिशन स्कीम की सीमा को 01 करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए करने के निर्णय का भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इन निर्णयों से MSME सेक्टर को काफी राहत मिलेगी।

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश हित में अनेक लाभकारी निर्णय लेकर उन्हें तेजी से लागू कर रही है, जिसके लिए उन्हें बधाई दी जानी चाहिए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage