UPCM ने गोरखपुर में विभिन्न विकास कार्यां का शिलान्यास/लोकार्पण किया

गोरखपुर (4 जनवरी, 2019)।
UPCM ने गोरखपुर के नुमाइश ग्राउण्ड में दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों के वितरण, वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन को पेंशन स्वीकृति पत्र के वितरण, कम्बल वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यां के शिलान्यास/लोकार्पण हेतु आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये।

UPCM ने कहा है कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार ने गरीबां के हित में अनेक योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश सरकार बिना भेदभाव जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु निरन्तर कार्य कर रही है।

UPCM गोरखपुर में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM गोरखपुर में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने 923 लाख रुपये की कुल लागत की 112 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किये जाए। उन्हांने 68 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 75.7294 लाख रुपये की धनराशि से स्थापित 2473 डेस् क/बेंच एवं 1.75 लाख रुपये की धनराशि से 04 प्राथमिक विद्यालयों में निर्मित 05 शौचालयों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर 4500 गरीब असहायों को कम्बल भी वितरित किये गये।

इस अवसर पर नई पेंशन के कुल 31,549 स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। इसके अन्तर्गत 19,330 वृद्धावस्था पेंशन, 10,694 निराश्रित/विधवा पेंशन और 1,525 दिव्यांग पेंशन के स्वीकृति पत्र लाभार्थियां को प्रदान किये गये। साथ ही, दिव्यांगजन को 1,990 कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण भी वितरित किये गये। इनमें से लगभग 20 लाभार्थियों को UPCM ने स्वयं स्वीकृति पत्र एंव उपकरण वितरित किये। इसके अतिरिक्त UPCM ने शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के 366, सामान्य वर्ग के 56 एवं पिछड़ा वर्ग के 930 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।

UPCM लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एंव उपकरण वितरित करते हुए
UPCM लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एंव उपकरण वितरित करते हुए

UPCM ने बताया कि जनपद में अभी तक 69,604 वृद्धावस्था पेंशन, 45,836 निराश्रित विधवा पेंशन और 22,797 दिव्यांग पेंशन से पात्र लोग लाभान्वित हो रहे थे। इसके अलावा 31,549 नये लाभार्थियों को विभिन्न पेंशनों से आच्छादित करने हेतु आज स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र लाभार्थी पेंशन योजना से वंचित नहीं होना चाहिए।

UPCM ने कहा कि दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने हेतु शिविरों का भी आयोजन किया गया था। पहली बार एक साथ गोर खपुर में 140 दिव्यांगजन को मोटराइज़्ड टांईसाइकिल, 300 टांइसाइकिल, 200 व्हीलचेयर, 400 बैसाखी, 50 ब्लाइन्ड छड़ी, 400 कान की मशीन, 500 कृत्रिम अंग उपलब्ध कराये गये। इस अवसर पर उन्होंने विधायकों एवं जन प्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की कि वे भी दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण उपलब्ध कराने में अपनी निधि से सहायता करें।

UPCM ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता। प्रदेश सरकार समभाव से विकास योजनाओं का लाभ सभी को उपलब्ध करा रही है। जब शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा तभी समाज सुखी और समृद्ध होगा। आम आदमी के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं।

UPCM गोरखपुर में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM गोरखपुर में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि गोरखपुर बदल रहा है, यहां एक अत्याधुनिक प्राणि उद्यान की स्थापना की गयी है जिसका कार्य शीघ्र ही पूर्ण होगा। इसके अतिरिक्त यहां एक अत्याधुनिक वाटर स्पोर्टस कॉम्प्लैक्स और प्रेक्षागृह की स्थापना की जा रही है जिसका कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं। आने वाले समय में रामगढ़ताल उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन केन्द्र बनेगा। विकास की योजनाएं गोरखपुर को एक अलग पहचान दिलायेगी।

UPCM ने कहा कि एम्स की स्थापना की जा रही है। वर्ष 2020 तक एम्स की ओ.पी.डी. प्रारम्भ हो जायेगी जिससे स्वास्थ्य सेवा में बेहतरी होगी। आम नागरिक की बेहतर चिकित्सा के लिए बी.आर.डी. मेडिकल कालेज में व्यापक परिवर्तन कर अनेक स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। गोर खपुर से नेपाल, महराजगंज, कुशीनगर, देव रिया, वाराणसी आदि को फोर लेन मार्ग से और विभिन्न महानगरों को वायु सेवा से भी जोड़ा जा रहा है। विगत 26 वर्षां से बन्द चल रहा फर्टिलाइजर कारखाना आगामी वर्षां में चालू हो जायेगा जिससे किसानों को खाद की उपलब्धता के साथ-साथ हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, योजनाओं के लाभार्थीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage