UPCM ने आगरा में आगामी 09 जनवरी को PM-मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

आगरा (04 जनवरी, 2019)।
UPCM ने जनपद आगरा के भ्रमण के दौरान आगामी 09 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल कोठी मीना बाजार और सिकन्दरा स्थित आगरा जल सम्पूर्ति (गंगाजल परियोजना) का स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त सभागार में आयोजित एक बैठक में UPCM ने प्रधानमंत्री जी के आगमन के अवसर पर लोकार्पित व शिलान्यास की जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। साथ ही, आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

UPCM आगरा में आगामी 09 जनवरी को PM-मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए
UPCM आगरा में आगामी 09 जनवरी को PM-मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए

UPCM ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान रूट चार्ट, सीटिंग प्लान और पार्किंग व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए सड़कों व साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक प्रकार से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

UPCM आगरा में प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व गंगाजल सफाई के उपकरण का निरीक्षण करते हुए
UPCM आगरा में प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व गंगाजल सफाई के उपकरण का निरीक्षण करते हुए

UPCM ने आयुक्त सभागार में अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में जनपद की 02 करोड़ रुपए से अधिक लागत की परियोजनाओं को लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु सम्मिलित किया जाए। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष बल दिया। साथ ही कहा कि आगरा मण्डल व आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरती जाय। तैयारियां इस प्रकार सुनिश्चित की जाएं कि प्रत्येक स्तर पर कार्यक्रम गरिमापूर्ण व भव्यता के साथ व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो।

UPCM आगरा में आगामी 09 जनवरी को PM-मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए
UPCM आगरा में आगामी 09 जनवरी को PM-मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आगरा मण्डल व आस-पास के जनपदों से भी लोगों की सहभागिता होगी। इस दृष्टि से आगामी 05 जनवरी से 08 जनवरी तक स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि दुनिया से सबसे अधिक पर्यटक आगरा आते हैं और देश व प्रदेश की छवि आगरा में देखते हैं। इस दृष्टि से आगरा में ठीक प्रकार से बेहतर स्वच्छता व सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दीवारों पर थीम पेन्टिंग कराने के निर्देश भी दिये। कार्यक्रम के अवसर पर यह प्रयास भी किया जाय कि किसान ऋण माफी योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनायें आदि जैसी केन्द्र व प्रदेश सरकार की सफलतापूर्वक लागू योजनाओं से सम्बन्धित होर्डिंग्स सूचना विभाग के माध्यम से सम्बन्धित मार्गों एवं पूरे आगरा में लगवायी जाएं। जिससे योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही साथ लोगों में जागरूकता पैदा हो।

UPCM आगरा में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे से पहले संबंधित विभागों के अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण करते हुए
UPCM आगरा में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे से पहले संबंधित विभागों के अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण करते हुए

UPCM ने बैठक में आयोजन में सीटिंग व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, साउण्ड सिस्टम व्यवस्था ठीक प्रकार से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी को कोई दिक्कत न होने पाये।

बैठक में UPCM के समक्ष 02 करोड़ रुपए से अधिक लागत की लोकार्पित और शिलान्यास की जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण भी किया गया।

UPCM आगरा में प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व गंगाजल सफाई के उपकरण का निरीक्षण करते हुए
UPCM आगरा में प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व गंगाजल सफाई के उपकरण का निरीक्षण करते हुए

स्थलीय निरीक्षण व बैठक के दौरान अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार एवं सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, विधायकगण डॉ. जी.एस. धर्मेश व राम प्रताप चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage