UPCM ने बुलंदशहर की घटना पर मुख्य सचिव, DGP, प्रमुख सचिव गृह, अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस के साथ बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने बुलंदशहर की घटना पर मुख्य सचिव DGP, प्रमुख सचिव गृह, अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस के साथ बैठक की।

UPCM के द्वारा इस गंभीर घटना की समीक्षा कर निर्देश दिया गया कि इस घटना की गंभीरता से जाँच कर गौकशी में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। घटना एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है अत गौकशी से संबंध रखनेवाले प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सभी को समयबद्ध रूप से गिरफ़्तार किया जाए।

UPCM ने प्रत्यूष मणि त्रिपाठी के परिजनों के लिए को मुख्यमंत्री राहत कोश से 10 लाख रु. की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और उच्चाधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यहाँ उल्लेखनीय है कि 19 मार्च 2017 से अवैध स्लॉटर हाउस को बंद कर दिया गया है इस घटना के क्रम में सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देश दिया गया है कि ज़िले स्तर पर ऐसे अवैध कार्य न हो यह उनकी सामूहिक ज़िम्मेदारी होगी व मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक यह सुनिश्चित करें कि इस आदेश का ज़िले स्तर पर अनुपालन किया जाए। यह भी निर्देश दिया गया कि एक अभियान चलाकर जो तत्व माहौल ख़राब कर रहे हैं उनको बेनक़ाब कर इस प्रकार साज़िश रचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए।

बैठक में मुख्य सचिव, DGP, प्रमुख सचिव गृह, अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस मौजद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage