UPCM ने बुलन्दशहर में पुलिस इंस्पेक्टर की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश (बुलन्दशहर)।
UPCM ने जनपद बुलन्दशहर की घटना में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और सुमित निवासी चिंगरावठी की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

UPCM ने अपर पुलिस महानिदेशक (इंटेलीजेन्स) एस.बी. शिराडकर को तत्काल मौके पर जाकर 02 दिन में सम्पूर्ण जांच कर अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि जांच आख्या में घटना के कारणों और दोषी व्यक्तियों का विवरण शामिल किया जाए।

UPCM ने कहा कि जांच आख्या प्राप्त होते ही राज्य सरकार द्वारा दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही और प्रभावितों को आर्थिक सहायता दिए जाने के सम्बन्ध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage