UPCM द्वारा शुरू किये गए ‘खसरा रूबेला’ टीकाकरण अभियान में एक करोड़ से अधिक बच्चों का टीकाकरण हुआ

उत्तर प्रदेश।
UPCM के द्वारा दिनांक 26 नवम्बर, 2018 को खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया। उक्त अभियान के अन्तर्गत विगत 04 दिवसों में एक करोड़ से अधिक बच्चों को MR-वैक्सीन से आच्छादित किया जा चुका है।

जैसा कि आप अवगत ही हैं कि इस अभियान में 09 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को MR-वैक्सीन की एक अतिरिक्त खुराक इन्जेक्शन के द्वारा दी जानी है। यह अभियान प्रथम चरण (लगभग दो सप्ताह) में प्रदेश के सभी स्कूलों में चलाया जायेगा। इसके उपरान्त द्वितीय चरण (लगभग दो सप्ताह) में यह अभियान समुदाय में चलाया जायेगा। अन्त में तृतीय चरण (लगभग एक सप्ताह) में यह अभियान छूटे हुये बच्चों हेतु चलाया जायेगा। इस अभियान में विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जा रहा है।

मीडिया के माध्यम से सभी अभिभावकों से अपील है कि भ्रामक वीडियो, वाट्सअप मैसेज इत्यादि पर ध्यान न देते हुये अपने बच्चों को MR के टीके से अवश्य आच्छादित कराये, यह एक अतिरिक्त डोज है, जिसका पूर्व मे दी गयी डोज से कोई संबंध नहीं है। यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

साथ ही प्रदेश के समस्त स्कूल, मदरसा, कालेज इत्यादि प्रबन्धकों से अपील है कि MR सत्र का संचालन अपने विद्यालय परिसर में दिशा-निर्देशों के अनुसार शान्त एवं प्रफुल्लित वातावरण में अलग-अलग कक्षों की उपलब्धता करवाते हुये कराना सुनिश्चित करें। साथ ही टीकाकरण सत्र पर अपने अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
btnimage