UPCM से IFWJ दल के प्रमुख हेमंत तिवारी ने मुलाकात की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने रविवार को श्रीलंका के दौरे पर जा रहे इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) प्रतिनिधिमंडल के मुखिया हेमंत तिवारी व अंग्रेजी दैनिक दि पायनियर के समाचार निदेशक विश्वजीत बनर्जी से भेंट कर उन्हें शुभकामनाए दीं।

UPCM ने IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी को श्रीलंका सरकार के गणमान्य लोगों को भेंट करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रुप से तैयार किया गया अगामी कुंभ मेले का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

UPCM IFWJ दल के प्रमुख हेमंत तिवारी को कुम्भ का लोगो  भेंट करते हुए
UPCM IFWJ दल के प्रमुख हेमंत तिवारी को कुम्भ का लोगो भेंट करते हुए

श्रीलंका प्रेस एसोसिएशन (एसएलपीए) के निमंत्रण पर लगातार तीसरे साल IFWJ उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी भारत के 18 सदस्यीय पत्रकारों का प्रतिनिमंडल लेकर जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में विश्वजीत बनर्जी सहित उत्तर प्रदेश के पांच पत्रकार शामिल हैं।

UPCM ने अपने आवास पर भेंट के दौरान IFWJ उपाध्यक्ष व अंग्रेजी दैनिक दि पायनियर के समाचार निदेशक विश्वजीत बनर्जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल भारत के पत्रकारों के श्रीलंका दौरे से दोनो देशों के संबंध और भी प्रगाढ़ होते जा रहे हैं। UPCM ने श्रीलंका जा रहे IFWJ को अयोध्या में मनायी गयी भव्य दीवाली का चित्र भी भेंटस्वरुप देने के लिए प्रदान किया।

गौरतलब है कि भारत के कई राज्यों के पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएलपीए के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने श्रीलंका जा रहा है। बीते साल भी UPCM ने IFWJ प्रतिनिधिमंडल से श्रीलंका जाने से पहले शिष्टाचार भेंट की थी।

IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने बताया कि श्रीलंका दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल अशोक वाटिका सहित कई दर्शनीय स्थलों की सैर करेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में IFWJ ने एसएलपीए के पत्रकार साथियों को बंगलौर सम्मेलन में भारत बुलाया था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage