UPCM ने कानपुर में आयोजित U.P. डिफेन्स एक्सपो-2018 के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश (कानपुर)।
UPCM ने कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 03 दिवसीय यू.पी. डिफेन्स एक्सपो-2018 के समापन अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उद्योगों में जितना अधिक पूंजी निवेश होगा, उतनी अधिक आर्थिक गतिविधियां बढेंगी। इससे प्रदेश का विकास होगा। साथ ही, राज्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कार्यभार ग्रहण करने के एक वर्ष के अन्दर ही फरवरी, 2018 में ‘U.P. इन्वेस्टर्स समिट-2018’ का आयोजन किया। इस समिट के माध्यम से राज्य सरकार को प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 62 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा गया है। आगामी दिसम्बर माह में 01 लाख करोड़ रुपए तक के अन्य निवेश प्रस्तावों हेतु ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी की जाएगी।

UPCM कानपुर में आयोजित U.P. डिफेन्स एक्सपो-2018 के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM कानपुर में आयोजित U.P. डिफेन्स एक्सपो-2018 के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिये वर्तमान राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार करके औद्योगिक निवेश का वातावरण तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की इच्छा रखते हैं। उत्तर प्रदेश डिफेन्स काॅरीडोर की स्थापना के लिये बेहतर स्थान है। डिफेन्स काॅरीडोर की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जनवरी-2019 में भूमि पूजन कर इसका शुभारम्भ किया जाएगा। निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्धता के साथ शासन स्तर पर निराकरण करके प्रदेश के औद्योगिक विकास हेतु सुविधापूर्ण माहौल प्रदान किया जा रहा है।

UPCM ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का सकारात्मक माहौल तैयार किया गया है, जिससे निवेशक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में रक्षा उत्पादों की आपूर्ति के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश का डिफेन्स काॅरीडोर मील का पत्थर साबित होगा। डिफेन्स काॅरीडोर की स्थापना हेतु डिफेन्स एक्सपो के माध्यम से उद्यमियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि उद्यमी इसका लाभ उठाएं और अपने रक्षा सम्बन्धी उत्पादों के लिए डिफेन्स काॅरीडोर में उद्योगों को स्थापित करें।

UPCM का कानपुर में आयोजित 'उत्तर प्रदेश डिफेन्स एक्सपो-2018' के समापन समारोह में स्वागत करते हुए
UPCM का कानपुर में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश डिफेन्स एक्सपो-2018’ के समापन समारोह में स्वागत करते हुए

UPCM ने कहा कि डिफेन्स काॅरीडोर के तहत 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। इससे 2.50 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि MSME क्षेत्र में प्रदेश, देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश में इस क्षेत्र में प्रबल सम्भावनाएं हैं। राज्य सरकार MSME क्षेत्र को प्रोत्साहित करने हेतु सतत् कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि U.P. डिफेन्स एक्सपो-2018 उद्यमियों को रक्षा उत्पादों के निवेश के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देकर बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

UPCM ने कहा कि इससे देश को रक्षा उत्पादों की आपूर्ति हेतु आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश में ही रक्षा उत्पादों का उत्पादन बढ़ाना होगा। इसके दृष्टिगत यू.पी. में डिफेन्स काॅरीडोर की स्थापना कर रक्षा उत्पादों की आपूर्ति किए जाने हेतु उद्यमी आगे आएं और अपने उद्योग स्थापित करें। उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुविधा हेतु प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न नीतियाँ लागू की गयी है।

UPCM यू.पी, डिफेंस एक्सपो-2018 में रक्षा उत्पादों से सम्बन्धित प्रदर्शनी के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए
UPCM यू.पी, डिफेंस एक्सपो-2018 में रक्षा उत्पादों से सम्बन्धित प्रदर्शनी के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि यू.पी. डिफेन्स एक्सपो-2018 के समापन अवसर पर प्रदेश के UPCM का आना अपने आप में महत्वपूर्ण है। प्रदेश में औद्योगिकीकरण का प्रारम्भ हो चुका है। डिफेन्स काॅरीडोर में उद्यमियों को सस्ती दर पर भूमि उपलब्ध करायी जाएगी। उद्यमियों एवं राज्य सरकार का प्रदेश में उद्यमों की स्थापना व निवेश हेतु सम्पर्क बढ़ा है। उद्यमी प्रदेश में निवेश हेतु तेजी से आगे आ रहे हैं।

मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं UPCM देश व प्रदेश के आर्थिक विकास हेतु प्रयासरत हैं। डिफेन्स एक्सपो द्वारा कानपुर, बुन्देलखण्ड, आगरा एवं लखनऊ में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेक इन इण्डिया एवं मेक इन यू.पी. को भी वर्तमान सरकार द्वारा महत्व दिया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष आई.आई.ए. सुनील वैश्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के पूर्व, UPCM ने यू.पी. डिफेन्स एक्सपो-2018 में रक्षा उत्पादों से सम्बन्धित प्रदर्शनी के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।

UPCM यू.पी, डिफेंस एक्सपो-2018 में रक्षा उत्पादों से सम्बन्धित प्रदर्शनी के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए
UPCM यू.पी, डिफेंस एक्सपो-2018 में रक्षा उत्पादों से सम्बन्धित प्रदर्शनी के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए

इस अवसर पर कानपुर की महापौर प्रमिला पाण्डेय, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास राजेश कुमार सिंह सहित सैन्य क्षेत्र से सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage