UPCM ने जेवर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने लोक भवन में जेवर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा बैठक की।

UPCM ने नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, जेवर की स्थापना सम्बन्धी कार्याें में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण व भूमि क्रय करने की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से की जाए। उन्होंने इस परियोजना के लिए अन्य कार्यवाहियों और प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी के बाद 15 दिसम्बर, 2018 तक भारत सरकार को अन्तिम स्वीकृति के लिए भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।

UPCM जेवर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM जेवर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM ने कहा कि इस एयरपोर्ट की स्थापना से प्रदेश में विकास के नए आयाम जुड़ेंगे। यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, गौतमबुद्धनगर सहित अनेक स्थानों की हवाई कनेक्टिविटी के लिए उपयोगी होगा तथा उत्तर प्रदेश को राजस्थान, उत्तराखण्ड और हरियाणा आदि प्रदेशों से जोड़ेगा। उन्होंने इसकी स्थापना में आ रही समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास और जनहित में इस एयरपोर्ट की स्थापना के लिए हर सम्भव सहयोग करेगी। जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण हेतु किसानों का सहयोग और योगदान मिल रहा है। भूमि की व्यवस्था के लिए अधिग्रहण और क्रय कार्याें में तेजी लाई जाए।

UPCM नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, जेवर की स्थापना सम्बन्धी कार्याें में तेजी लाए जाने के निर्देश देते हुए
UPCM नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, जेवर की स्थापना सम्बन्धी कार्याें में तेजी लाए जाने के निर्देश देते हुए

इस अवसर पर अधिकारियों ने UPCM को अवगत कराया कि केन्द्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी स्थापना की सैद्धान्तिक सहमति प्रदान कर दी है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से भी क्लियरेंस प्राप्त किया जा चुका है। परियोजना के लिए तकनीकी सलाहकार के चयन हेतु आर.एफ.पी. जारी किया जा चुका है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण के चेयरमैन डाॅ. प्रभात कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आर.के. सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चन्द्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage