UP_Dy_CM ने कहा सोशल मीडिया जनता से जुड़ने का सशक्त माध्यम

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा युवा वर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को जागरुक कर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दें ताकि जनसामान्य उनका लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकें। ये विचार UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कैलाश भवन में युवा आईटी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि आज के युग में इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया भी आम जनता से जुड़ने का सशक्त माध्यम है।

UP_Dy_CM कानपुर के कैलाश भवन में युवा आईटी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए
UP_Dy_CM कानपुर के कैलाश भवन में युवा आईटी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए

UP_Dy_CM ने कहा कि सोसल मीडिया के माध्यम से प्रदेश में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को सुदूर अंचल में बैठे जनसामान्य तक पहुंचाकर उन्हें जानकारी दे सकते हैं ताकि वे उनका लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को सुधार सके। UP_Dy_CM ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए योजनाएं चला रही है ताकि समाज का हर वर्ग विकास की मुख्य धारा से जुड़ सके। UP_Dy_CM ने कहा कि प्रदेश का युवा ऊर्जावान है हमंे उनकी ऊर्जा का सकारात्मक सदुपयोग करना है। मुझे विश्वास है कि इस आईटी कार्यशाला से युवाओं में सोशल मीडिया के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, जिसके माध्यम से वे आमजन को जागरुक और जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रेरक बन सकेंगे।

UP_Dy_CM ने कहा भाजपा आईटी विभाग कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यशाला के उद्घाटन के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आईटी जगत में जुड़ा 80% से अधिक युवा भाजपा के पक्ष में एक नई क्रांति को सृजित कर रहा है जोकि 2019 की महा विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

UP_Dy_CM भाजपा आईटी विभाग कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में
UP_Dy_CM भाजपा आईटी विभाग कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में

UP_Dy_CM ने कानपुर के कार्यक्रम के पश्चात झांसी मण्डल में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। तदुपरांत अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य सभा भोजवाल के तत्वाधान में आयोजित महा अधिवेशन एवं परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

UP_Dy_CM कानपुर के कार्यक्रम के पश्चात झांसी मण्डल में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए
UP_Dy_CM कानपुर के कार्यक्रम के पश्चात झांसी मण्डल में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए

Related Articles

Back to top button
btnimage