UPCM ने बदायूं में पटाखा विस्फोट की घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने जनपद बदायूं में पटाखा विस्फोट की घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
UPCM ने बदायूं की घटना के दृष्टिगत समस्त जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पटाखों के निर्माण, उनके परिवहन एवं बिक्री व्यवस्था के सम्बन्ध में निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखों के सम्बन्ध में सतर्कता बरती जाए और दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। पटाखों की बिक्री की व्यवस्था खुले स्थान पर भीड़-भाड़ से दूर की जाए, जिससे कि किसी दुर्घटना की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने में असुविधा न हो।
UPCM ने पटाखों से होने वाली जन-धन की हानि के प्रति जागरूकता की जरूरत बताते हुए कहा कि बस्तियों के बीच में पटाखों के निर्माण, गोदाम या बिक्री की व्यवस्था न होने दी जाए। पटाखों की बिक्री सुरक्षित व खुले स्थानों पर किए जाने की व्यवस्था हो, जहां पर सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध हों।








