UPCM ने पूर्व CM स्व. नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश।
UPCM, राज्यपाल राम नाईक, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा ने विधान भवन में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्रिगण, सांसद डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इससे पूर्व, पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर नई दिल्ली से लखनऊ लाया गया। उल्लेखनीय है कि UPCM द्वारा UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा से अनुरोध किया था कि वे दिल्ली जाकेर नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ लखनऊ लाएं।
लखनऊ हवाई अड्डे पर UPCM ने स्व. नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर विधान भवन में अन्तिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु रखा गया।
इसके पश्चात, पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर पंतनगर, उत्तराखण्ड के लिए ले जाया गया, जहां उनका अन्तिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकेगी। 21 अक्टूबर, 2018 को अन्त्येष्टि क्रिया सम्पन्न होगी।








