UPCM ने सहारनुपर व मुजफ्फरनगर में भारी बारिश और तूफान से हुए नुकसान के दृष्टिगत निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने जनपद सहारनुपर व मुजफ्फरनगर में भारी बारिश और तूफान से फसलों को हुए नुकसान के दृष्टिगत सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रभावित किसानों के फसल नुकसान सम्बन्धी दावों का 48 घण्टे में निस्तारण करते हुए बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित कराएं।

UPCM ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि इस प्राकृतिक आपदा से हुए जान-माल के नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावित लोगों को तत्काल राहत राशि का वितरण दैवीय आपदा मद से किया जाए। उन्होंने सहारनपुर के मण्डलायुक्त एवं प्रदेश के राहत आयुक्त को राहत कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage