UPCM ने शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर प्रथम दिन गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर प्रथम दिन गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर परिसर स्थित आवास पर शिव अवतारी गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर पूजा की।

UPCM ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गोरखनाथ मन्दिर, गोरखपुर मठ स्थित श्री श्री दुर्गा मन्दिर में वैदिक मंत्रों के साथ कलश स्थापना की।

UPCM ने शारदीय नवरात्र के धार्मिक अनुष्ठान, शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ भगवती दुर्गा के विशिष्ट पूजन के साथ गोरखनाथ मन्दिर, गोरखपुर में प्रारम्भ हुआ।









