UPCM ने गुजरात के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से गुजरात के वर्तमान घटनाक्रम पर दूरभाष से वार्ता की। गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा यह अवगत कराया गया है कि पिछले तीन दिनों में कोई भी घटना नहीं घटित हुई है। गुजरात सरकार द्वारा हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है तथा सभी का गुजरात में सम्मान है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।

UPCM ने यह कहा है कि गुजरात एक शान्तप्रिय प्रदेश है एवं देश के विकास का माॅडल भी है। जो लोग विकास नहीं चाहते, वे समाज के सौहार्द को अफवाह फैलाकर बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपील की है कि सभी व्यक्ति स्थानीय प्रशासन में विश्वास रखें। हर व्यक्ति को सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। सभी लोग शासन व प्रशासन को अपना सहयोग दें। गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इन कदमों की योगी आदित्यनाथ जी ने सराहना की है।

Related Articles

Back to top button
btnimage