सचल पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान इकाइयों के संचालन हेतु 60 लाख स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने सचल पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान इकाइयों के संचालन की योजना हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 60 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि बुन्देलखण्ड क्षेत्र के 07 जनपदों एवं मैनपुरी, बाराबंकी तथा बलिया में क्रियाशील कुल 51 सचल पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान इकाइयों के संचालन हेतु किया जायेगा।

इस सम्बंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को योजना के सुनियोजित व सुव्यवस्थित क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्य योजना एवं योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुरूप ही किया जायेगा तथा व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage