दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 36 करोड़ 95 लाख 38 हजार रूपये स्वीकृत

लखनऊ 13 जून, 2021

प्रदेश सरकार द्वारा दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत् अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं की दशमोत्तर छात्रवृत्ति (100 प्रतिशत केन्द्रपोषित) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रावधानित धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इस संबंध में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत् अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं की दशमोत्तर छात्रवृत्ति (100 प्रतिशत केन्द्रपोषित) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रावधानित धनराशि 20000 लाख रूपये मे से भारत सरकार द्वारा अवमुक्त केन्द्रांश 3695.38 लाख रूपये (रूपये छत्तीस करोड़ पन्चानबे लाख अड़तीस हजार मात्र) को शर्ताें/प्रतिबन्धों के तहत स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage