मेरठ में स्पोर्टस यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु 36.9813 हे0 भूमि खेल विभाग हेतु स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ में स्पोर्टस यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु तहसील सरधना के ग्राम सलावा व कैली में सिंचाई विभाग के स्वामित्व की संरक्षित वन भूमि रकबा 36.9813 हे0 खेल विभाग को निःशुल्क प्रदान किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव, खेल कल्पना अवस्थी ने देते हुए बताया कि ग्राम सलावा व कैली की उक्त भूमि पर सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित भवन आदि की प्रतिपूर्ति एवं उनके वैकल्पिक स्वरूप हेतु लगभग रु0 3.00 करोड़ सिंचाई विभाग को प्रतिफल के रूप में दी जायेगी।

कल्पना अवस्थी ने बताया कि खेल विभाग उक्त प्रस्तावित भूमि के बदले जनपद मेरठ के हस्तिनापुर पाण्डवान की लगभग 40 हे0 भूमि, जो सेंक्चुरी क्षेत्र में खेल विभाग के स्वामित्व में है, वन विभाग को क्षतिपूरक वनीकरण हेतु उपलब्ध करायेगा। साथ ही क्षतिपूर्ति वनीकरण हेतु निर्धारित धनराशि जो भी होगी खेल विभाग द्वारा वन विभाग को उपलब्ध करायी जायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage