UPCM हेल्पलाइन 1076 में ‘करो योग-रहो निरोग’ की थीम पर युवक और युवतियों ने भाग लिया

उत्तर प्रदेश।
UPCM हेल्पलाइन 1076 में ‘करो योग-रहो निरोग’ की थीम पर युवक और युवतियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। विश्व योग दिवस के अवसर पर गोमती नगर लखनऊ स्थित कॉल सेंटर सोरवीन बी.पी.ओ. सर्विसेज लिमिटेड कंपनी में लगभग 1000 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर एमडी UPDSCO प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, योग गुरु प्रणव मिश्रा ने योग के गुण व उसके फ़ायदे बताएं। संस्था के प्रोजेक्ट हेड ध्रुव मिश्रा, मीडिया प्रभारी, राजवीर सिंह, ऑपरेशन हेड शशांक जैन, कॉल सेंटर मैनेजर सैय्यद अहमद, H.R मैनेजर सुरभि पांडेय व अन्य ने बड़ चढ़ के भाग लिया।

जैसा कि अवगत है कि संस्था द्वारा UPCM हेल्पलाइन 1076 का कार्य किया जा रहा है जिसमे समय-समय पर संस्था द्वारा संस्था में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए इसी तरह के कार्यक्रम किये जाते है।

Related Articles

Back to top button
btnimage