कौन बनेगा करोड़पति? आगरा की हिमानी बुंदेला बनी करोड़पति…

आगरा 29 अगस्त, 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा की शिक्षिका हिमानी बुंदेला Himani Bundela को टी0वी0 शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC 13) के सीजन 13 में करोड़पति का पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है।
सीएम योगी ने कहा कि नेत्रहीन होने के बावजूद हिमानी बुंदेला ने अपने दृढ़संकल्प, परिश्रम और प्रतिभा से केबीसी-13 में पहली करोड़पति बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेंगी।








