वी केयर फाउंडेशन ने पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया

लखनऊ।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर वी केयर फाउंडेशन द्वारा 1090 कार्यालय के प्रांगड़ में आयोजित पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रही।

इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा आज हम पूरे देश मे आज के दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाते है।

हमारी बेटियाँ अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। हमारी बेटियाँ अब हर मुश्किल क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है जिसको पहले सिर्फ पुरुषों की ही प्रधानता होती थी।

आज भी हर साल जब हम अखबारों में देखते है की बेटियों ने विभिन्न बोर्डों की परीक्षा में बाजी मारी। हमारे बेटियों को यदि मौका मिले तो वह हर मुश्किल ज़िम्मेदारी निभाने में सक्षम होती है।

उन्होंने आगे कहा कि बेटियों को जहाँ भी मौका मिला है कभी भी उन्होंने निराश नही किया है। आज खेल जगत हो,शिक्षा जगत हो, विज्ञान जगत हो या राजनीतिक जगत हो महिलाएं पुरुषों के बराबर चल रही। हमारी बेटियाँ हमारे देश का गौरव है।

महापौर ने बच्चियों को भी किया सम्मानित
महापौर संयुक्ता भाटिया ने पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर महापौर संग वी केयर फाउंडेशन की संस्थापक डॉ रेनू सिंह जी,एनलाइटिंग फ्यूचर की संस्थापक प्रिंसी सिंह, डॉ०वंदना सिंह, श्रद्धा त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage