जलशक्ति मंत्री नई दिल्ली और हरिद्वार के 3 दिवसीय भ्रमण पर

यूपी सीएम न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह नई दिल्ली तथा हरिद्वार (उत्तराखण्ड) के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जलशक्ति मंत्री आज शाम लखनऊ से चलकर देर रात्रि तक नई दिल्ली पहुंचेंगे।

यूपी सदन नई दिल्ली में रात्रि विश्राम के पश्चात कल 24 मार्च, 2021 को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन सेवाकुण्ड चण्डीघाट हरिद्वार द्वारा आयोजित ‘‘वर्तमान परिस्थिति में भारतीय संस्कृति की भूमिका’’ विषय पर आयोजित व्याख्यान माला में सम्मिलित होंगे और हरिद्वार में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

डाॅ0 महेन्द्र सिंह 25 मार्च, 2021 को दोपहर 12 बजे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ0प्र0 के विभागीय अधिकारियों के साथ हरिद्वार में ही बैठक करेंगे एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके पश्चात देर शाम तक लखनऊ वापस लौटेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage