लखनऊ से बलिया के लिए वोल्वो पवनहंस बस सेवा शुरू: दयाशंकर सिंह

मुख्यमंत्री Yogi की मंशानुरूप प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा लखनऊ-बलिया पवनहंस लक्सरी वोल्वों बस सेवा का परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया है।

          इस सम्बन्ध में आलमबाग में तैनात रीजनल मैनेजर ने बताया कि यह बस सेवा, लखनऊ के आलमबाग बस स्टैण्ड से प्रतिदिन रात्रि 10:30 से चलेगी। यह बस सेवा अयोध्या, आजमगढ़ होते हुए प्रात: 06 बजे बलिया पहुचेगी तथा इसी प्रकार रात्रि 09 बजे से प्रतिदिन बलिया से चलकर प्रात: 05 बजे लखनऊ पहुचेगी। इस वातानुकूलित वोल्वो बस का लखनऊ से बलिया तक का किराया 1065 रूपये है। नागरिकों को बेहतर परिवहन उपलब्ध कराने के लिए जल्दी यह सुविधा प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए भी शुरू की जायेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage