धोखाधड़ी कर एटीएम का क्लोन बनाकर खाते से पैसे निकालने वाला शातिर गिरफ्तार

मऊ।

पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 15.01.2021 को थाना मधुबन पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर शहीद इन्टर कालेज कटघरा शंकर के पास से एक शातिर अम्बेश उर्फ अमरेश कुमार पुत्र खरपत्तू निवासी कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ के कब्जे से 03 अदद कूट रचित एटीएम कार्ड, धोखाधड़ी से निकाले गये 58 हजार रूपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 20/21 धारा 41,411,419,420,467,468,471 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

कड़ाई से पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग धोखाधड़ी कर एटीएम का क्लोन तैयार करते है। हम लोग धोखाधड़ी करके एटीएम कार्ड या तो बदल लेते है या स्कैन मशीन से उसका डेटा स्कैन कर लेते है। हम लोग अपने पास स्कैनर, मिनी डीएस-5 व लैपटाप रखते है। अपने साथियों के बारे में पूछने पर बतया गया कि मेरे दो अन्य साथी क्रमशः राकेश यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी समरूआ थाना हलधरपुर जनपद मऊ व सोनू यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी लखन्सिया थाना भीमपुरा जनपद बलिया है।

जब पूर्व में कारित घटनाओं के बारे में पूछा गया तो उक्त के द्वारा बताया गया कि हम लोग देहात के एटीएम व ग्रामीण व्यक्तियों के साथ जादा धोखाधड़ी करते है। हमारे द्वारा मर्यादपुर, नन्दौर व इब्राहिम पट्टी क्षेत्रो में जादा घटनाये कारित की जाती है। इनके द्वारा नन्दौर के एटीएम से क्लोन कर रूपये निकाले गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना मधुबन पर मु0अ0सं0 701/20 धारा 66 डी आइटी एक्ट पंजीकृत है। इनके द्वारा दिनांक 13.01.2021 को मर्यादपुर के एटीएम से पैसे निकाले गये है जिसके सम्बन्ध में थाना रामपुर पर मु0अ0सं0 03/21 धार 420 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत है। इनके द्वार जनपद बलिया में भी घटना कारित की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना भीमपुरा पर मु0अ0सं0 06/20 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 व 66 डी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत है। इनके द्वारा अन्य भी कई घटनाए कारित की गयी है जिसका पता लगया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1 . अम्बेश उर्फ अमरेश कुमार पुत्र खरपत्तू निवासी कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।

बरामदगी-
1 . 03 अदद क्लोन एटीएम कार्ड
2 . धोखाधड़ी से निकाले गये 58 हजार रूपये।

वांछित अभियुक्त-
1 . राकेश यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी समरूआ थाना हलधरपुर जनपद मऊ।
2 . सोनू यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी लखन्सिया थाना भीमपुरा जनपद बलिया

गिरफ्तरकर्ता पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक मधुबन संजीव कुमार दुबे, उ0नि0 रामसकल यादव, का0 हरेन्द्र पटेल, का0 रवि कुमार, का0 अवनीश कुमार, का0चा0 बसन्त यादव ( थाना मधुबन )।

Related Articles

Back to top button
btnimage