सूचना निदेशक विशाल सिंह से उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) ने की मुलाकात
लोकभवन में सूचना निदेशक से मिलकर पत्रकारों के पेंशन व अन्य समस्याओं के लिए उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) ने पत्रकारों के पेंशन व अन्य समस्याओं के लिए सूचना निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात की।
लखनऊ उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त सूचना निदेशक विशाल सिंह से आज दोपहर लोक भवन स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के पदाधिकारी ने प्रदेश के तमाम पत्रकारों की समस्या को लेकर एक औपचारिक मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की गई है कि समिति द्वारा पूर्व में रखे गए बिंदुओं पर सरकार जल्द से जल्द निर्णय ले।

समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने नए निदेशक सूचना को बताया कि कई राज्यों में वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन दी जा रही है लेकिन उत्तर प्रदेश मैं वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन योजना को लागू नहीं किया जा सका है।
समिति ने ज्ञापन में निदेशक से अनुरोध किया है की पत्रकारों के स्वास्थ्य लाभ के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में पत्रकारों के लिए बने आयुष्मान कार्ड में धनराशि जारी नहीं की जा रही है जिसे तत्काल प्रभाव से जारी कराया जाए।
समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन और पत्रकारों के सुझाव को निदेशक सूचना विशाल सिंह ने गंभीरता पूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वह पत्रकारों की समस्या के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के पदाधिकारी की आज की मुलाकात बहुत अच्छे माहौल में हुई!
सूचना निदेशक विशाल सिंह ने यह भी आश्वासन दिया है कि प्रदेश के सभी पत्रकारों की समस्या के लिए उनके कार्यालय के दरवाजे खुले हुए है! आज की मुलाकात में समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने समिति के बारे में विशाल सिंह को पूरी रूपरेखा से अवगत कराया।
वहीं प्रशासनिक सलाहकार शेखर श्रीवास्तव ने भी सूचना निदेशक से उन तमाम पत्रकारों की बात रखी जो वास्तविक रूप से आर्थिक स्थिति से परेशान है। उनकी मदद करने हेतु आगे आने के लिए निवेदन किया। मुलाकात के समय समिति के मार्गदर्शक मंडल उमेश चंद्र मिश्रा समिति के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार अजीत कुमार सिंह और तकनीकी सलाहकार हरजीत सिंह बाबा भी मौजूद थे !
समिति ने सूचना निदेशक से यह भी आग्रह किया कि वह समिति के सभी सदस्यों के साथ एक औपचारिक मुलाकात का समय एनेक्सी मीडिया सेंटर में देने की कृपा करें!








