#UPLMRC कुमार केशव ने ट्रेन ऑपरेटर ललित कुमार श्रीवास्तव को दिया ‘एम्प्लॉय ऑफ द मंथ’ का खिताब

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (#UPLMRC) ने दिसंबर 2020 में ट्रेन संचालन के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ट्रेन ऑपरेटर ललित कुमार श्रीवास्तव को ‘एम्प्लॉय ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
#UPLMRC के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने सराहनीय सेवा और कार्य के प्रति समर्पण के लिए यह पुरस्कार दिया।
ट्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्य करते हुए ललित कुमार श्रीवास्तव ने पूरी कार्यकुशलता के साथ अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन किया। ललित कुमार ने क्रू कंट्रोल ऑफिस में सभी नियमों का हमेशा पालन किया व समय पर उपस्थित रहे। उन्होंने पूरी कुशलता के साथ ट्रेनों का संचालन किया।
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने ट्रेन ऑपरेटर ललित कुमार श्रीवास्तव को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यूपीएमआरसी से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति हमारे लिए शक्ति का एक स्तंभ है और एक ही मिशन के साथ शहर को सबसे अच्छी यात्रा का अनुभव दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।








