UPCM ने जनपद भदोही की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश (भदोही)।
UPCM जनपद भदोही की कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान UPCM ने कहा कि कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि भयमुक्त समाज की स्थापना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

UPCM ने भू-माफिया, पशु तस्करांे तथा गम्भीर अपराधों में लिप्त अपराधियों पर कार्यवाही किए जाने के सख्त निर्देश देते हुए महिलाओं एवं अनुसूचित जाति-जनजाति के व्यक्तियों की सुरक्षा किए जाने और थानास्तर पर एण्टी रोमियो टीम बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ‘1090’ विमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन तथा डायल-100 के विषय में आम जनमानस को जानकारी दी जाये तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। भू-माफियाओं से मुक्त करायी गयी भूमि की सुरक्षा एवं उनका समुचित उपयोग सुनिश्चित कराया जाये। जेल में बंद माफियाओं द्वारा जेल से अपराध न संचालित न होने पाये, इसके लिए समय-समय पर जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया जाये।

UPCM ने कच्ची एवं जहरीली शराब बनाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा आॅनलाइन एफ0आई0आर0 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए जनपद में पुलिस एवं टैªफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवस को अधिक प्रभावी बनाया जाये। यह प्रयास किया जाये कि जनता में पुलिस एवं प्रशासन की छवि को बेहतर बने।

UPCM ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्हांेने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब जनता को अवश्य मिलना चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, IGRS पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से और गुणवत्तापरक तरीके से करें। उन्होंने राजस्व विभाग में 05 वर्षों से ज्यादा समय से लम्बित 410 मामलों को अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र बनाने में काफी समय लगाया जाता है, जिससे आवेदक को परेशानी का समाना करना पड़ता है। उन्होंने इसे गम्भीरता से लेते हुए कहा कि जिन अधिकारियों के स्तर पर एक सप्ताह से अधिक समय से आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र के मामले लम्बित हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। ग्राम पंचायतों को प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रावस्ती माॅडल की तर्ज पर महीने में एक बार प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जाये।

UPCM ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए CHC, PHC पर डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समुचित दवाइयों की व्यवस्था की जाती है, फिर भी कुछ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर की दवायें लिखी जाती हैं। उन्होंने इसे गम्भीरता से लेते हुए बाहर से दवाइयां लिखने वाले डाॅक्टरो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत गांवांे की सफाई करने, आम-जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करानेे एवं गाँवों को शीघ्र खुले में शौच मुक्त कराने के निर्देश दिये। ऐसे अग्नि पीड़ितों, जिनकी झोपड़ी या घर जल गये हैं और वे किसी सरकारी योजना के अन्तर्गत आच्छादित नहीं हैं, उन्हें UPCM आवास दिलाने के निर्देश दिये।

UPCM ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की 15 दिन में समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि प्रत्येक कार्य के नोडल अधिकारी नामित किये जाएँ, जो कार्यों की पाक्षिक समीक्षा रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध करायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage