UPCM योगी ने उम्भा गांव के पीड़ितो को उनका हक दिया : हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश (13 सितम्बर, 2019)।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि उम्भा के पीड़ितों को #UPCM योगी आदित्यनाथ ने जमीनों का पट्टा देकर उनको उनके हक प्रदान करने का अभिनंदनीय कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेेतृत्व में भाजपा सरकार की संवेदनशीलता देखी है। जहां उन्होंने जघन्यतम घटना के तुरंत बाद उम्भा जाकर पीडितों को राहत दी वहीं पूरे प्रकरण पर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की। पीड़ितों को उनका हक दिया जो स्वागत योग्य है तो वहीं कांग्रेस, सपा, बसपा के शासनकाल में पीड़ितो की जमीन कब्जाने को लेकर सरकारों ने आंखों में पट्टी बांध रखी थी। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लेकर आज इतना बड़ा नरसंहार हुआ वह रोकी जा सकती थी यदि समय रहते पूर्ववर्ती सरकार ने इस पर कार्रवाई की होती।

UPCM सोनभद्र में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। आज प्रदेश में UPCM योगी के नेतृत्व में जो सरकार काम कर रही उसका संकल्प ही अराजक तत्वों से निपटना और अराजकता को समाप्त करना है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सोनभद्र मामले में मुख्यमंत्री ने त्वरित गति से षड़यंत्रकारियों को बेनकाब कर उनके खिलाफ कार्यवाही की। उन्होंने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा को घेरते हुए कहा कि वे प्रदेश में राजनीतिक पर्यटन के लिए आती है उनका जनसरोकारों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें किसी भी मामले में बोलने से पहले कांग्रेस शासनकाल में किये गये कृत्यों की समीक्षा करनी चाहिए। भाजपा सरकार में कांग्रेस सपा, बसपा के तमाम कुकृत्यों की फाइले अब खुल ही नहीं रही बल्कि उनका निपटारा भी योगी जी तेजी से कर रहे। आज प्रदेश में विकास को गति मिल रही तथा प्रदेश में अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, भू-माफिया समाप्त हो रहे है।

Related Articles

Back to top button
btnimage