UPCM ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के कार्याें की समीक्षा की
लखनऊ (13 जून, 2019)। UPCM ने लोक भवन में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आए, इसके लिए नियमों का सरलीकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की क्वेरी का समाधान 07 दिनों के अंदर कर लिया जाए। इंस्पेक्शन के नाम पर किसी भी निवेशक का उत्पीड़न न किया जाए।
UPCM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेशकों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए, जिससे आलू उत्पादकों सहित किसान अधिकाधिक लाभान्वित हो सके। उन्होंने एन.ओ.सी. में निर्णय न ले पाने वाले जिलाधिकारी/अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। फार्मास्यूटिकल, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट और दुग्ध विकास के क्षेत्र में निवेशकों के अनुरूप वातावरण बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी करें।
प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आर.के. सिंह ने UPCM को अवगत कराया कि निवेश मित्र-सिंगल विण्डो पोर्टल पर अब तक 45 हजार 59 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें 33 हजार 655 आवेदकों को अनापत्ति निर्गत भी की जा चुकी है और 06 हजार 337 प्रक्रियाधीन है। प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास ने बताया कि ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-1 में 29 हजार 41 करोड़ रुपए के निवेश वाली 29 परियोजनाओं में वाणिज्यिक कार्य प्रारम्भ हो चुका है।
अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने UPCM को अवगत कराया कि प्रदेश में पर्यटन के बेहतर माहौल के कारण होटल उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने राज्य में निवेश करने में रुचि दिखाई है। UPCM ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा बनाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यह गलियारा यूपीडा द्वारा विकसित किया जाएगा। उन्होंने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे पर योजना बनाकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास ने UPCM को बताया कि डिफेन्स इण्डस्ट्रियल काॅरीडोर में शीघ्र ही लगभग 500 करोड़ रुपए का और निवेश आएगा।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
“भाषिणी” ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में तोड़ी भाषा की दीवार, योगी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट विजन को मिला एआई का साथ
4 days ago
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
4 days ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
1 week ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
3 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
3 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
3 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
3 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
3 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
3 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
4 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
4 weeks ago
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
4 weeks ago
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
July 25, 2026
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 21, 2026
यूपी बॉटम थ्री से टॉप थ्री अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी