UPCM ने इटावा की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश (इटावा)।
UPCM ने जनपद इटावा के विकास भवन सभागार में जनपद की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्हांंने निर्देश दिए कि तहसील, ब्लॉक, थाने आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, जिससे जनता को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए। सड़कों का नवीनीकरण तत्काल पूर्ण कराया जाए। शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ गरीबों, निराश्रितों, असहायों सहित समस्त पात्र व्यक्तियों तक पहंचाया जाए।

UPCM ने समस्त अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं थाना समाधान दिवस पर प्राप्त जन-शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारित किया जाए। थाने पर आने वाले फरियादियों से मृदुल व्यवहार किया जाए, ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त जन-शिकायतों का 03 दिन के अन्दर निस्तारण किया जाए। तहसील स्तर पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों को 24 घण्टे के अन्दर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों को अवश्य शामिल किया जाए, ताकि जनता तक सही तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
UPCM ने कहा कि आपराधिक मामलों की समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित की जाए, जिससे अपराधियों को शीघ्रातिशीघ्र दण्डित किया जा सके। विद्यालयों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी जाए। पुलिस वेरीफिकेशन के प्रकरण निर्धारित समयावधि में निस्तारित किए जाएं। वेरीफिकेशन में अवैध रूप से धनराशि की मांग करने वालां के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। भू-माफिया, खनन माफिया, वन माफिआ आदि को गुण्डा एक्ट में निरूद्ध कर कार्यवाही की जाए। अवैध शराब पर प्रभावी रोक लगायी जाए। उन्होंने कहा कि इसमें पकड़े जाने पर अब कठोर सजा का प्राविधान किया गया है। श्रावस्ती मॉडल के अनुरूप ग्राम के चौकीदार के माध्यम से गांव में राजस्व विवादों की जानकारी कर मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए।
UPCM ने निर्देश दिए कि शिक्षक समय से विद्यालय के उपस्थित रहकर गुणवत्तापरक शिक्षण कार्य करें। प्राथमिक विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जाए। विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। जनपद की समस्त सड़कां को गड्ढामुक्त किया जाए। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मे सुधार लाया जाए। सांसद आदर्श योजना मे चयनित गांव में सड़क निर्माण कार्य तत्काल कराया जाए। आंधी या तूफान में क्षतिग्रस्त हुए मकानों के परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए। ग्रामों, कस्बों में स्वच्छता रखने हेतु लोगों को जागरूक किया जाए।








