UPCM NEWS, किसानों की खुशहाली से भारत महाशक्ति बनने की राह पर – डॉ. चन्द्रमोहन

लखनऊ (25 फरवरी, 2019)
UPCM NEWS, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि घोषणा के एक महीने भीतर किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किश्त के रूप में दो हजार रुपए पहुंचा देना न केवल अभूतपूर्व है बल्कि इस सराहनीय कार्य की दूसरी मिसाल नहीं है। गोरखपुर में किसान सम्मान निधि योजना का शुरुआत कर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और UPCM ने देश-प्रदेश में विकास की एक नई राह खोल दी है।

प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि किसानों के खातों में सीधे पैसे आने से अब इन्हें खाद-बीज आदि की व्यवस्था करने के लिए उधार नहीं लेना पड़ेगा। बल्कि ये अब अपनी कृषि जरूरतों का प्रबंध स्वयं कर सकेंगे। इससे किसान अपनी पूरी ऊर्जा खेती में लगा सकेंगे और कृषि के क्षेत्र में देश एक महाशाक्ति बनकर उभरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग और UPCM के कुशल प्रशासन ने यूपी में किसानों की दुनिया बदल दी है। 36 हजार करोड़ रुपए से 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण मोचन किया गया है।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि गन्ना किसानों का 53 हजार करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। 93 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सीधी खरीद कर किसानों को 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इसीतरह 86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, गेहूं का एमएसपी 1840 रुपए प्रति क्विंटल करना, पहली बार दलहनी और तिलहनी फसलों की खरीद कर प्रदेश सरकार ने किसानों को एक बड़ी राहत दी है।

डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि इससे न केवल किसानों का उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिला है बल्कि किसानों की आय दोगुनी होने की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़े हैं। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार लगातार किसानों का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में प्रयास कर रही है। खुशहाल किसान ही न्यू इंडिया की रीढ़ हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage