UPCM NEWS, मुजफ्फरनगर में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह' के अंतर्गत 371 लाभार्थियों का चयन
मुजफ्फरनगर (09 फरवरी 2019)। UPCM NEWS, मुजफ्फरनगर में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' में 371 लाभार्थियों का चयन किया गया। जिसमें से 30 लाभार्थियों को कुकड़ा ब्लॉक स्थित विकासखंड सदर में विवाह संपन्न कराया गया। बाकी बचे लाभार्थियों को अलग-अलग ब्लॉकों में प्रोग्राम आयोजित कर विवाह संपन्न कराया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर में कुकड़ा ब्लॉक स्थित विकासखंड सदर में अयोजित कार्यक्रम में कस्बे के विभिन्न समुदाय, जाति, बिरादरी के 30 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमे सरकार की ओर से नव-विवाहित युगलों को मुजफ्फरनगर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपहार स्वरूप 20000/- रुपये की नगद धनराशि व अन्य सामान दिया गया।
इसके उपरांत उपस्थित गणमान्यों ने नवयुगलों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कस्बे के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
मुजफ्फरनगर मुख्य विकास अधिकारी ने धूमधाम व बैंड बाजे के साथ शादियां सम्पन्न कराई।