UPCM NEWS, PM मोदी ने वाराणसी में पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

वाराणसी (06 जुलाई, 2019)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर आनंद कानन की नवग्रह वाटिका में विधिवत पूजन-अर्चन करने के पश्चात 12 फीट ऊंचा पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण के दौरान प्रतियोगिता के विजेता पांच स्कूली छात्र बाल वृक्ष मित्र के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले पांच विशिष्ट लोग भी प्रधानमंत्री जी से भेंटकर अभिभूत हुए। ज्ञातव्य है कि दैविक, दैहिक और भौतिक आधार पर नवग्रह वाटिका में 21 विशेष पौधे लगाए गये।प्रधानमंत्री ने जल संचयन को लेकर प्रारम्भ किए गए अभियान के तहत शनिवार को देशव्यापी पौधरोपण अभियान की शुरुआत काशी से की। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय हरहुआ में विकसित किये गये आनंद कानन की आधारशिला नवग्रह वाटिका में पीपल के पौधे से रखी।
11 बिस्वा में बने नवग्रह वाटिका में मदार, पलाश, खैर, चिचिड़ा, पीपल, गूलर, शमी, दूर्वा और कुशा जैसे दैविक पौधे, नीम, बरगद, मालती जैसे दैहिक पौधे और पारिजात, बादाम, महुआ व आम जैसे भौतिक पौधो को रोपा गया। आनंद कानन को पर्यटकों के लिए विकसित किया गया है। यहां पौधे रोपित करने के बाद उसकी सुरक्षा व संरक्षण के सम्बन्ध में जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। प्रधानमंत्री द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान ही 48 ग्राम पंचायतों, रिंग रोड और शहर में 50 हजार पौधे लगाये गए। इस अवसर पर UPCM योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, सांसद जे.पी. नड्डा, प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने जल संचयन को लेकर प्रारम्भ किए गए अभियान के तहत शनिवार को देशव्यापी पौधरोपण अभियान की शुरुआत काशी से की। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय हरहुआ में विकसित किये गये आनंद कानन की आधारशिला नवग्रह वाटिका में पीपल के पौधे से रखी।
11 बिस्वा में बने नवग्रह वाटिका में मदार, पलाश, खैर, चिचिड़ा, पीपल, गूलर, शमी, दूर्वा और कुशा जैसे दैविक पौधे, नीम, बरगद, मालती जैसे दैहिक पौधे और पारिजात, बादाम, महुआ व आम जैसे भौतिक पौधो को रोपा गया। आनंद कानन को पर्यटकों के लिए विकसित किया गया है। यहां पौधे रोपित करने के बाद उसकी सुरक्षा व संरक्षण के सम्बन्ध में जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। प्रधानमंत्री द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान ही 48 ग्राम पंचायतों, रिंग रोड और शहर में 50 हजार पौधे लगाये गए।
इस अवसर पर UPCM योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, सांसद जे.पी. नड्डा, प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








