UPCM NEWS, 11 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी बने अपर निदेशक

लखनऊ।
UPCM NEWS , प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थय सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के जिलों में तैनात 11 मुख्य चिकित्साधिकारियों को अपर निदेशक पद पर प्रोन्नति दी गयी है।
जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अवगत कराया है की जनपद संभल, कासगंज, जालौन, प्रयागराज, बरेली, रामपुर, फतेहपुर, गोरखपुर, बलरामपुर, सोनभद्र तथा ललितपुर में तैनात क्रमशः डाॅ0 अमिता सिंह, डाॅ0 प्रतिमा श्रीवास्तव सक्सेना, डाॅ0 अल्पना बरतरिया, डाॅ0 गिरिजा शंकर बाजपेई मेजर, डाॅ0 विनीत कुमार शुक्ला, डाॅ0 सुबोध कुमार शर्मा, डाॅ0 सूर्य प्रकाश अग्रवाल, डाॅ0 श्रीकांत तिवारी, डाॅ0 घनश्याम सिंह, डाॅ0 शशिकांत उपाध्याय तथा डाॅ0 प्रताप सिंह को अपर निदेशक ग्रेड में प्रोन्नत कर दिया गया है।








