UPCM ने सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम में विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया

उत्तर प्रदेश (18 दिसम्बर, 2018)।
UPCM ने परिवहन निगम द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा कार्यशाला-2018 एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से संबंधित 9697.29 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

UPCM सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम में विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास करते हुए
UPCM सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम में विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास करते हुए

UPCM ने कार्यक्रम के दौरान स्‍वच्‍छ मोबाइल एप का बटन दबाकर शुभारम्‍भ किया।

UPCM स्‍वच्‍छ मोबाइल एप का बटन दबाकर शुभारम्‍भ करते हुए
UPCM स्‍वच्‍छ मोबाइल एप का बटन दबाकर शुभारम्‍भ करते हुए

UPCM ने सड़क सुरक्षा पर आधारित 57 छात्रों के भाषण पर आधारित पत्रिका का विमोचन किया। UPCM ने स्‍कूल वाहन नियमावली का विमोचन किया।

UPCM ई गवर्नेन्‍स पत्रिका के विशेष संस्‍करण का विमोचन करते हुए
UPCM ई गवर्नेन्‍स पत्रिका के विशेष संस्‍करण का विमोचन करते हुए

UPCM ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा ट्रैफिक के सामान्य नियमों की जानकारी और अनुपालन से बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। अधिकतर दुर्घटनाओं का कारण असावधानी अथवा मानवीय भूल होती है। सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के सम्बन्ध में आम नागरिक को जागरूक किया जाना आवश्यक है।

UPCM सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने ‘सड़क सुरक्षा-कारण एवं निवारण’ विषय पर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

UPCM सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम में विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेता स्‍कूली बच्‍चों को सम्‍मानित करते हुए
UPCM सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम में विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेता स्‍कूली बच्‍चों को सम्‍मानित करते हुए

UPCM ने सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में आम आदमी की जागरूकता बहुत आवश्यक है। UPCM ने कहा राज्य सरकार सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है और इसके लिए आवश्यक कदम उठा रही है। कुशल और प्रशिक्षित वाहन चालकों की उपलब्धता के लिए प्रत्येक मण्डल में ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए कार्य कर रही है।

UPCM सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम में विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेता स्‍कूली बच्‍चों को सम्‍मानित करते हुए
UPCM सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम में विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेता स्‍कूली बच्‍चों को सम्‍मानित करते हुए

UPCM ने सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम में चालक हेल्‍थ कार्ड का विमोचन किया।

UPCM सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम में चालक हेल्‍थ कार्ड का विमोचन करते हुए
UPCM सड़क सुरक्षा कार्यशाला के कार्यक्रम में चालक हेल्‍थ कार्ड का विमोचन करते हुए

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला, परिवहन आयुक्त पी. गुरु प्रसाद और परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage