UPCM ने गोरखपुर में उनवल के कार्यालय सहित कई परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया

गोरखपुर (03 जनवरी 2019)।
UPCM ने जनपद गोरखपुर के नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर (उनवल) में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण, नगर पंचायत कार्यालय का भूमि पूजन एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

UPCM नगर पंचायत कार्यालय का भूमि पूजन करते हुए
UPCM नगर पंचायत कार्यालय का भूमि पूजन करते हुए

UPCM ने जनपद गोरखपुर के नगर पंचायत संग्रामपुर उर्फ उनवल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनपद गोरखपुर में नगर पंचायत संग्रामपुर उर्फ उनवल में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्‍वीकृति पत्र वितरित किये।

UPCM ने कहा औद्योगिक विकास के प्रोत्साहन के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) का गठन किया गया था लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुआ क्योंकि कुछ लोगों ने इसे धन कमाने का माध्यम बना लिया था। हम नयी नीतियां बना रहे हैं ताकि सभी को पॉलिसी का लाभ मिले।

UPCM ने कहा जैव ईंधन से लेकर अपशिष्ट और कृषि कचरे को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में उपयोग करने के लिए नीतियां बनाई हैं। इसके लिए सीतापुर में एक संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। गोरखपुर में भी 1,200 करोड़ रुपये कि लाग्त से एक संयंत्र स्थापित किया जायेगा। ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के लिए स्थापित किये जा रहे प्लांट में IOC और HPCL जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भी निवेश कर रही हैं।

UPCM गोरखपुर के नगर पंचायत संग्रामपुर उर्फ उनवल में जनसभा को संबोधित करते हुए
UPCM गोरखपुर के नगर पंचायत संग्रामपुर उर्फ उनवल में जनसभा को संबोधित करते हुए

UPCM ने कहा प्लांट्स के संचालन से किसान अपने कृषि अपशिष्ट को 500 रुपये प्रति टन के हिसाब से विक्रय कर सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीनी की भरमार के दृष्टिगत मैंने प्रस्ताव दिया कि एथेनॉल को सीधे गन्ने से निर्मित किया जाना चाहिए। गन्ने से सीधे एथेनॉल बनाने वालों को अधिक कीमत मिलेगी। किसानों को उनकी पारिश्रमिक कीमतें मिलेंगी और उद्योग संकट से उबर सकेगा।

UPCM ने कहा वर्ष 2017 में पहली कैबिनेट की बैठक में जनपद गोरखपुर के कस्‍बा संग्रामपुर को नगर पंचायत के रूप में मान्‍यता दी। इसके लिए आप सबको विकास योजनाओं के साथ बधाई देने आया हूं।

UPCM ने जनपद गोरखपुर के संग्रामपुर कस्‍बे में बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति का सौंदर्यीकरण करने के साथ साथ ट्रैफिक व्‍यवस्‍था सुदृढ़ करने के लिए एक बाईपास का निर्माण हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

UPCM ने कहा हमारी सरकार ने अब तक 94 लाख से अधिक परिवारों को नि:शुल्‍क विद्युत कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए हैं। उन्होंने कहा हम प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों को 20 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 16-18 घंटे बिजली की आपूर्ति दे रहे हैं।

UPCM ने कहा जनपद गोरखपुर में आने वाले समय में जब एम्‍स का निर्माण पूरा होगा, जनपद गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर की चिकित्सीय सुविधा उपलब्‍ध होगी।

UPCM ने कहा हमारे सतत प्रयासों से राज्य में निवेश आ रहा है। आज देश और दुनिया की तमाम जगहों से बड़े-बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने को उत्सुक हैं। राज्य सरकार ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में 11.5 लाख घरों और शहरी क्षेत्रों में 7.5 लाख घरों का निर्माण करा कर गृहविहीनों को घर देने का कार्य किया है। इसी कारण पीएम आवास योजना में प्रदेश ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

UPCM गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण करते हुए
UPCM गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण करते हुए

UPCM ने कहा जब स्वच्छ भारत अभियान शुरू हुआ, तो उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय कवरेज के मुकाबले 20 प्रतिशत कवरेज था। ग्रामीण क्षेत्रों में, हमने 2.49 करोड़ शौचालय बनाए जबकि शहरी क्षेत्रों में लगभग 8 लाख शौचालयों का निर्माण कर हमने शत प्रतिशत परिणाम हासिल किये।

UPCM ने कहा डेयरी सेक्टर में पराग कोऑपरेटिव के बैनर तले 69 डेयरियां हुआ करती थीं, जो पिछले शासनकाल में बंद थीं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए, डेयरी और मत्स्य पालन को सहयोग देने की आवश्यकता है।इसलिए हम दुग्ध सहकारी संघ के अधीन14 नई डेयरियों का निर्माण कर रहे हैं।

UPCM ने कहा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ज़िले में एक विशिष्ट उत्पाद है। जिसे पिछली सरकारों में काफी हद तक नजरअंदाज किया गया था। इन उत्पादों की ओडीओपी के तहत ब्रांडिंग और मार्केटिंग का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है।

Related Articles

Back to top button
btnimage