UPCM ने रायबरेली में माॅडर्न रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश (13 दिसम्बर, 2018)।
UPCM ने जनपद रायबरेली के लालगंज स्थित माॅडर्न रेल कोच फैक्ट्री का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी 16 दिसम्बर को वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश भी दिए।

UPCM रायबरेली में माॅडर्न रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करते हुए
UPCM रायबरेली में माॅडर्न रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करते हुए

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 16 दिसम्बर को आधुनिक रेल कोच कारखाने का भ्रमण करेंगे और हमसफर रेल बोगियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने के साथ ही एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

UPCM रायबरेली में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का जायजा लेते हुए
UPCM रायबरेली में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का जायजा लेते हुए

UPCM ने रेल कोच फैक्ट्री व जनसभा स्थल के निरीक्षण के उपरान्त सरस्वती हाॅल व काॅन्फ्रेंस हाॅल में आयोजित समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल सहित पूरे जनपद व उसके इर्द-गिर्द जनपदों में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी चाक चैबन्द दिखे। पार्किग स्थल जहां बनाया जाये वहां पर भी साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पेयजल एवं शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। कार्यक्रम में आने वाली जनता को असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये। सुरक्षा व्यवस्था व शान्ति व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त-दुरूस्त रहे।

UPCM सरस्वती हाॅल व काॅन्फ्रेंस हाॅल में आयोजित समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM सरस्वती हाॅल व काॅन्फ्रेंस हाॅल में आयोजित समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों व उनके परिवार में खुशी और जागरूकता आयी है। स्वच्छ भारत मिशन में प्रदेश में 1 करोड़ 94 लाख परिवारों को शौचालय की सुविधा मुहैया कराना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। शौचालय निर्माण का कार्य निरंतर चलता रहेगा। शौचालय निर्माण से स्वच्छता मिशन को गति मिली है, नारी की गरिमा को सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 8.85 लाख आवासों का निर्माण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में लाखों महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, सौभाग्य आदि योजनाओं का लाभ दिलाने में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। इसी प्रकार दुग्ध उत्पादन और गेहूँ उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि आम जन को सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी जाये।

इस मौके पर जनपद के प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage