UPCM ने लोकभवन में UP Govt. और आइकिया इण्डिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये

उत्तर प्रदेश (19 दिसम्बर, 2018)।
UPCM ने लोक भवन में राज्य सरकार और आइकिया इण्डिया के मध्य एक एम.ओ.यू. हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान उक्त विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आर.के. सिंह और आइकिया इण्डिया की ओर से कण्ट्री प्राॅपर्टी मैनेजर डेविड मैककाॅसलैण्ड के मध्य एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर एवं दस्तावेज का आदान-प्रदान किया गया।
UPCM ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के सतत प्रयास से उत्तर प्रदेश में निवेश अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। इससे राज्य में बड़ी संख्या में निवेश के इच्छुक औद्योगिक संस्थान अपने प्रतिष्ठान स्थापित कर रहे हैं। देश और प्रदेश के हित में, राज्य सरकार की नीतियों के अनुरूप कोई भी व्यक्ति या संस्थान प्रदेश में निवेश कर सकता है। प्रदेश सरकार ऐसे निवेशकों और औद्योगिक संस्थानों को सभी सम्भव सहयोग उपलब्ध कराएगी।

ज्ञातव्य है कि आइकिया फर्नीचर एवं होम फर्निशिंग दुनिया की एक प्रतिष्ठित कम्पनी है। आइकिया द्वारा नोएडा, गौतमबुद्धनगर में 5000 करोड़ रुपए के निवेश से इंटीग्रेटेड काॅमर्शियल परियोजना स्थापित की जाएगी। स्थापना के बाद इस परियोजना से लगभग 04 हजार प्रत्यक्ष और 04 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय और आइकिया की कण्ट्री पब्लिक अफेयर्स मैनेजर नीतू कपासी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।








