UPCM सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध : हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव
लखनऊ (02 मार्च, 2019)। UPCM द्वारा आशा बहुओं के मानदेय में 750 रूपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आशा बहुओं को मानदेय की बढ़ोत्तरी सराहनीय निर्णय है। प्रदेश में टेलीमेडिसिन के लिए चयनित 28 जिलों में से 15 टेलीमेडिसिन सेंटर और 361 सीएचसी में टेली रेडियोलॉजी सेवा के लोकार्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं बड़ी तेजी से सुदृढ़ हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति UPCM सरकार की संवेदनशीलता आम आदमी को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना है।
UPCM द्वारा जिलों में एम्बुलेंस की उपलब्धता, दवाईयों की उपलब्धता व सरकारी अस्पतालों में दवाई, पैथोलाॅजी की सहज सेवा और विशेषज्ञ डाॅक्टर की सलाह सुलभ कराना प्राथमिकता है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में जहां अस्पतालों दवाई नहीं मिलती थी तथा हाईकोर्ट तक को गंभीर टिप्पणी करनी पड़ी थी। वहीं आज UPCM सरकार में बेहतर सुविधा और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज मरीजों को मुफ्त इलाज व सस्ते दर पर दवाएं उपलब्ध हो रही है। जिला अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, ताकि लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरो में न भागना पड़े। प्रदेश सरकार ने सभी जनपदों को वेंटीलेटर प्राप्त एम्बुलेन्स भी उपलब्ध कराई है। आशा कार्यकर्ताओं को 750 रूपये देने का हो, चाहे 108, 102 एम्बुलेंस सेवा को सुदृढ़ बनाना हो या 15 नए मेडिकल कालेज की स्थापना का निर्णय हो इन सभी जनकल्याणकारी कार्यो को UPCM की सरकार अभूतपूर्व तरीके से पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, 102, 108 एम्बुलेस सेवा, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, निश्चित तौर पर गरीब परिवार के लिए है और भाजपा सरकार जिस तरह देश का सम्मान व सुरक्षा के लिए गम्भीर है उतनी मुस्तैदी से देश व प्रदेश के स्वास्थ्य की चिन्ता भी कर रही है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत तभी सम्भव जब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ होगा, स्वस्थ भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी व UPCM का अहर्निश कार्य देश व प्रदेश की जनता के समक्ष है। जो सुशासन को साकार कर रहे हैं।