UPCM ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/स्वीकृति पत्र वितरित किए

उत्तर प्रदेश (हरदोई)।
UPCM ने जनपद हरदोई भ्रमण के दौरान भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के 22 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/स्वीकृति-पत्र वितरित किये। इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, उ.प्र. कौशल विकास मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना) के लाभार्थी शामिल हैं।

UPCM केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए
UPCM केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए

प्रमाण-पत्र/स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वालों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मो. मशरूर खां एवं श्री दलजीत सिंह, प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अमित व पुष्पेन्द्र, प्रधानमंत्री सामूहिक बीमा योजना के सतीश कुमार व राम कृपाल, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अनुज कुमार व लाला राम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शान्ती देवी व श्याम बाबू, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की अनीता एवं सरोज, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के गोमिता व रमाकान्ती, उ.प्र. कौशल विकास मिशन की श्वेता शुक्ला व जीत बहादुर, स्वच्छ भारत मिशन के विदुर मिश्र एवं शशांक शेखर मिश्र और इन्द्रधनुष मिशन की कनिष्का सिंह व समर सहित प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के मान सिंह एवं अनुज कुमार सिंह आदि सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage